कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बेसवानी-जामली-धुरट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

0

रमेश कनेश, बखतगढ़

शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की उपस्थिति में बेसवानी-जामली-धुरट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क वर्षों से जर्जर थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन आसान हो जाएगा। दूसरी ओर भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर, आज इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के कई सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.