बखतगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं तिलहन मिशन के तहत बीज वितरण, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान रहे मौजूद

0

रमेश कनेश, बखतगढ़ 

आज क़ृषि विभाग द्वारा केंद्र बखतगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (कपास ) राष्ट्रीय तिलहन मिशन (सोयाबीन ) राष्ट्रीय तिलहन मिसन (मूंगफली) बीज का वितरण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया , छकतला मंडल अध्यक्ष गोविन्द आवासिया, जिला पंचायत सदस्य रायसिंह भयडिया, सकरिया भाई कनेश सरपंच,वरिष्ठ नेता जगला कनेश, कादवा भयडिया, बसीर कनेश क़ृषि विस्तार अधिकारी शेरसिंह जाजमे एवं बखतगढ़ एवं छकतला अंचल के कृषकगण उपस्थित रहे।

जाजमे ने बीज बोने का सही तरीका बताते हुए बताया की बीज उचित दुरी पर बोये तथा बीजों को हमेशा उपचारित कर बोये साथ हीं मृदा परिक्षण रिपोर्ट अनुसार संतुलित खाद हीं उपयोग करे एवं समय समय पर क़ृषि विभाग के अधिकारियो से सलाह अवश्य ले। समस्त किसानों को फार्मर आई डी बनाने की सलाह दी।

तत्पश्चात रायसिंह भयडिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की आजकल खरपतवारनाशक (खोड़मार ) दवा का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है एवं फसल उत्पादन में कमी देखने को मिल रही है अतः आवश्यकता अनुसार हीं दवा का उपयोग करने की सलाह दी! विक्रम भयडिया ने शासन की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.