मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ कस्बे में आगामी 25 दिसंबर से मां पार्वती मेमोरियल स्कूल प्रांगण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, कथा व्यास पीठ पर उन्हेंल (उज्जैन) से पधार रहे पं शिवगुरु शर्मा के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। कथा के प्रमुख यजमान श्री धन्ना लाल, राम चन्द्र, एवं भरत अगाल (माहेश्वरी) ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा से हमारे परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिस कारण श्री मद् भागवत कथा का आयोजन २५ दिसंबर से होने जा रहा है, व्यास पीठ पर उन्हेंल उज्जैन से पधार रहे पं शिवगुरु शर्मा विराजमान हो कर कथामृतपान कराएगे, कथा स्थल मां पार्वती मेमोरियल स्कूल प्रांगण पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी है, तथा धर्म प्रेमी भक्तों को आमंत्रण भी भेजे जा चुके हैं। Post navigation श्री सांवरिया सेठ आम्बुआ पधारे, भक्तों ने भव्य स्वागत किया प्रभु यीशु मसीह आप सभी को स्वस्थ्य और प्रसन्न रखें : सेना पटेल