मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी से मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में पधारने के पूर्व भगवान श्री सांवरिया जी का आज 21 दिसंबर को आम्बुआ आगमन हुआ , श्री गणेश फेक्ट्री के पास से श्री सांवरिया सेठ के चलित विग्रह का भक्तों ने भव्य स्वागत करते हुए बैंड-बाजों के साथ विशाल चल समारोह के साथ नगर भ्रमण कराया गया , मार्ग में महिला भक्तों ने जम कर नृत्य किया, भगवान श्री सांवरिया जी को माहेश्वरी परिवार में अगवानी कर प्रतिष्ठित किया गया तथा पूजन अर्चन के बाद महाआरती की गई। रात्रि विश्राम आम्बुआ में किया गया जहां पर मंगला आरती, श्रृंगार आरती राजभोग आरती,शयन आरती के पूर्व महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किए गए, कार्य क्रम में पधारे पंडित श्री मनोज जी कश्यप ने हिंदू सनातन धर्म पर संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित प्रवचन के माध्यम से समस्त सनातनियों को एक जुट हो ने का आव्हान किया गया, यहां से श्री सांवरिया सेठ 22 दिसंबर को दोपहर आलीराजपुर की ओर प्रस्थान करेंगें। Post navigation वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश 2025 के कैलेंडर विमोचन का शुभारंभ गोपाल गोशाला में किया 25 से 31 दिसंबर तक आम्बुआ में होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन