मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आज क्षेत्र में स्थित मशीह प्रार्थना स्थलों पर आप सभी प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस मना रहे हैं सभी को इस अवसर पर बहुत बहुत बधाई आप सभी खुश रहें प्रशन्न रहे और स्वस्थ रहें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है । उक्त विचार जोबट विधायक सेना पटेल ने आज आम्बुआ में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा आयोजित ईशा मसीह के जन्मदिन के कार्यक्रम में व्यक्त किए श्री मति सेना पटेल ने आज विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया जिसमें प्रमुख रूप से आमखुट मेहडा सर्दी पूनियावाट आदि स्थानों पर ईसाई धर्मावलंबियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर बधाई दी,इस अवसर पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्य क्रम में पधार ने पर विधायक श्रीमती सेना पटेल का भव्य स्वागत किया गया। Post navigation 25 से 31 दिसंबर तक आम्बुआ में होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मरीजों को फल वितरित किए