मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- सेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से 718वीं सेन जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस कड़ी में नगर में शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई, जिसमे महिला पुरुष और मुन्ने बच्चे भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद कम्युनिटी हाल पर सेन समाज द्वारा इस आयोजन की कड़ी में बेटी बचाओ, नशा मुक्ति आदि पर चर्चा की गइ। इस अवसर पर सेन समाज के साखला जी समाज में एकता और व्यसन से दूर रहने की बात की इस अवसर पर भेरू लालजी चौहान, कालू राम वर्मा ने भी अपनी बात कही तथा सेनजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम सेरा भाटी, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा समेत सेन समाज के समस्त समाज जन उपस्थित थे। Post navigation भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, राणापुर से ज्योति जोशी व रायपुरिया से सुभद्रा पाटीदार मंडल अध्यक्ष मनोनीत संकुल प्राचार्य की लापरवाही से रंभापुर क्षेत्र के स्कूल में नहीं खुलते समय पर ताले