मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष आरती भानपुरिया ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के रायपुरिया एवं राणापुर मंडल की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया की अनुशंसा पर रानापुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति जोशी, उपाध्यक्ष उमा देवी अशोक राठौड़, उपाध्यक्ष शिखा अर्पित राठी, महामंत्री नैना पनिहार, मंत्री तनु तरुण सकलेचा, मंत्री अतुल बी खान कार्यालय मंत्री ममता पवार सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सोनी एवं 14 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसी प्रकार से रायपुरिया महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बेन पाटीदार, उपाध्यक्ष मैना हीरालाल, उपाध्यक्ष हेमलता धर्मेंद्र, महामंत्री रामकन्या अरविंद पाटीदार, कार्यालय मंत्री शांति पुरोहित, सोशल मीडिया हेमलता अजय पाटीदार एवं अन्य सदस्यों की घोषणा कार्यकारिणी के रूप में की गई कार्यकारिणी घोषणा के बाद रानापुर एवं रायपुरिया के मंडल महिला पदाधिकारियों को दूरभाष पर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बधाइयों का दौर जारी है। साथी पदाधिकारियों को घर पर जाकर फूल माला से स्वागत किया गया एवं मिठाईया भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *