झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय भक्त मलूकदासजी रामायण मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 53वें वर्ष में भी श्रावण मास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा। उक्त जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष पंडित किशोर आचार्य ने बताया कि रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू पूर्णिमा 19 जुलाई को शांति आश्रम मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ होगा। श्रावण मास में मंडल के सदस्यों द्वारा पूरे तीस दिन मासपारायण का भक्तों के घर जाकर संगीतमय पारायण किया जाएगा जो श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन 18 अगस्त तक जारी रहेगा। मंडल के सदस्यों का सभी धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने की अपील की है Post navigation गुरू पूर्णिमा पर होगा घर-घर संगीतमय रामायण पाठ कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न