सरस्वती रामाण मंडल का 34वां श्रामण मास झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- नगर की धार्मिक संस्था सरस्वती रामायण मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 जुलाई से 18 अगस्त तक घर घर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंडल के सरंक्षकद्वय पंडित विटठलप्रसाद शर्मा व मुकेश मेहता ने बताया कि 19 जुलाई गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व के दिन स्थानीय गणेश मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण माह में प्रतिदिन रात्री में 8 बजे से 11 बजे तक संगीतमय रामायण पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन होने वाले रामायण पाठ में रतलाम के कलाकारो द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ रामलाल की धुन सुनाई देगी। प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम में मंडल के अनिल कुमार सोनी, मोहनलाल ब्रजवासी, प्रेमसिंह बसोड, नानू ब्रजवासी, प्रवीण तिवारी, मनीष त्रिवेदी को श्रावण मास समिति का संचालनकर्ता नियुक्ति किया गया है। वही मंडल के सदस्य दीपक प्रजापत, गगन गर्ग, पोदिया राठौर, पुष्पेन्द्र पंडिया, कन्नु काका पटेल, पर्वत मुछाल, महेश परिहार, दीपक बैरागी, तेजमल डामोर, किशन व्यास, अनिल पंडित, हरिहर शर्मा, पंकज प्रजापत, जीतू ब्रजवासी, प्रकाश, अल्पेश, दीपक ढोली, कालू व्यास, अमन डामोर, राहुल गर्ग, लक्की आदि सदस्यों ने नागरिकों से अपील की है कि नगर में होने वाले श्रावण माह में प्रतिदिन संगीतमय रामायण पाठ में पहुंचकर धर्म का लाभ लें। Post navigation ट्रेन में गैंग बनाकर लूटने वाले जीआरपी के हत्थे चढ़े, सरगना संजय गांधी हुआ फरार 53वें श्रावण मास रामायण पाठ का आयोजन