सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट दसई ।। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पाटीदार समाज दसई के तत्वाधान में 33 वा रात्रि कालीन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 17 अप्रैल को संपन्न होगा इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटीदार समाज युवा संगठन के जगदीश पटेल ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए रविवार को पाटीदार समाज दसई के वरिष्ठ एवं युवा संगठन की बैठक मां उमिया पाटीदार विद्यालय में संपन्न हुई ।बैठक में समाजजन की सहमति से सामूहिक विवाह समिति की कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें अध्यक्ष कमलेश लिंबाजीवाला .उपाध्यक्ष अशोक घाटीवाला. मंगेश वालाशिवावाला. कोषाध्यक्ष दशरथ सुनारिया .अतुल मोरगांववाला .उप कोषाध्यक्ष सोहन भग्गाजीवाला. सुनील पाटीदार .सचिव कैलाश रेणवाला. मधुसूदन पटेल .सह सचिव विष्णु सिमलावदावाला .विनोद भग्गापीथावाला .प्रचार सचिव सुरेश सामजीवाला. विजय चौधरी .शिवनारायण हीरापरथीवाला. सह प्रचार सचिव विकास सामभाणेज. बबलू कान्जीगंगाराम .संगठन सचिव कैलाश मईडा. जितेंद्र ऊकारजीवाला. चेतन पाटीदार.सह संगठन सचिव नेमीचंद कान्जीगंगाराम एवं सुरेश भूत को नियुक्त किया गया । सामूहिक विवाह समिति के सभी पदाधिकारियों को समाजजन के बीच पद की शपथ दिलाई गई। Post navigation तहसील पत्रकार संघ ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन वाहनों के काफिले के साथ आजाद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेसी