मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली भाबरा में आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दोपहिया चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ एकत्र हुए तथा रैली के रूप में जन्म स्थली पर पहुंचकर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि जोबट विधान सभा क्षेत्र के नगर आजाद नगर जो कि पूर्व में भाबरा के नाम से जाना जाता था यह नगर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली है भारत माता के अमर सपूत ने अंग्रेजों से जमकर टक्कर ली तथा अंत में स्वयं की पिस्तोल की गोली से शहीद हो गए जन्मस्थली पर वर्ष में दो बार जन्मदिन एवं शहीद दिवस पर हजारों की संख्या में जिले तथा अन्य स्थानों से नेता सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार आदि उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 23 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र जोबट के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत, पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री सुलोचना रावत के मार्गदर्शन में जोबट से एक विशाल वाहन रैली आम्बुआ होकर आजाद नगर भाबरा रवाना हुई। दोपहिया चार पहिया वाहनों पर पार्टी के झंडे बैनर लिए सैकड़ों कार्यकर्ता जब निकले तो आगामी चुनाव की झलक दिखाई दी आम्बुआ से युवा कांग्रेसी, शाहिद कुरेशी, हासिम अली, हुसैन बोहरा, अमित डावर, गजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, अशोक रावत, वस्ता चौहान, वालसिंह देवड़ा, पप्पू गहलोत, जितेंद्र पवार के साथ ही जोबट से आकाश उपाध्याय, संजय स्टीफन, फारुख खत्री खट्टाली से पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमेश मेहता आदि अनेक कार्यकर्ता जुलूस में सम्मिलित होकर भाबरा पहुंचे जहां पर अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *