पियुष चंदेल, अलीराजपुर
वेतन विसंगति तथा अन्य मांगो और रमेशचंद्र शर्मा समिति द्वारा की गई 23 सूत्री अनुशंसाओं को लागू कराने को लेकर मध्यप्रदेश लपिकवर्गीय, चतुर्थ श्रेणी सयुंक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार से लिपिक वर्ग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदेश व्यापी काम बंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर भी विभिन्न विभागों के लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकारी कामकाज बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया। इस हड़ताल से सभी विभागों के सरकारी कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुए। अधिकारी सहित बाहरी लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के लिपिक संघ के कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय के सामने सुबह एकत्र हुए और रैली के रूप में फ़तेह क्लब मैदान स्थित सभागार में पहुंचे। रैली में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीे बाबू भृत्य भाई और हमारी मांगे पूरी करो जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। बड़ी संख्या में इक_े हुए महिला पुरुष कर्मचारियों ने यहां जोरदार धरना प्रदर्शन किया और लिपिक वर्ग की वेतन विसंगति दूर कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ता कर्मचारियों ने कहा कि लिपिक कर्मचारियों की वेतन सम्बन्धी मांगे वर्षो पुरानी है।सरकार इसे गम्भीरता से नही ले रही है। सबसे कम वेतन पाने वाले लिपिक और भृत्य वर्ग दुखी और परेशान है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक हम कर्मचारियों की मांगे पूरी नही हो जाती तब तक यह अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल जारी रहेगीए और आने वाले समय में सडक़ों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। धरना सभा को जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष दिलीपसिंह पंवार, सरंक्षक अनिल दसौंधी, अलाउद्दीन चंदेरी, रफीक खान, तरुण वाणी, निरजा चंदेल, राजेश बिसिया, रजनीकांत जोशी, रमेश गहलोत, दुर्गेश कलम, संजय तोमर, नीलोफर बिलवाल, निंगवालए आदि ने सम्बोधित किया। दोपहर में संघ के लिपिक कर्मचारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में समीप स्थित आजादनगर रैली के रूप में पहुंचे और आजाद की प्रतिमा को नमन् कर पुष्पांजलि अर्पित की और लिपिक वर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुवात की। जिलाध्यक्ष पंवार ने बताया कि मंगलवार को भी फ़तेह क्लब मैदान पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन चलेगा। पंवार ने सभी हड़ताली लिपिक साथियों से अधिक संख्या में इस धरने में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *