सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दसई व मां जयंती धाम प्रबंध सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में उंडेश्वर धाम में सवा लाख पौधारोपण हरियाली लाओ पेड़ लगाओ महाअभियान के तहत इस वर्ष प्रथम चरण मे नीम, शीशम, जामुन, बरगद, पाखर के 51 पोधे का रोपण किया गया। उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने रोपे गए पौधे को बड़े होने तक देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया आगामी दीनो मे इस वर्ष समिति द्वारा पांच हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा है पर्यावरण प्रेमी मित्र रामकरण पटेल व सुरेश भूत ने बताया कि समिति के माध्यम से पिछले 17 वर्षों से निरंतर क्षेत्र भर में सवा लाख पौधारोपण महाअभियान चलाकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यरत स्थल की बंजर पथरीली भूमि पर 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। साथ ही सुरक्षित विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण प्रेमीयो के जन्मदिन व दिवंगत लोगों की पुण्यतिथि तथा अनेक लोगों ने अपने नाम के पौधों का रोपण किया गया। समिति के माध्यम से सामुहीक विवाह समारोह जन जन मे पर्यावरण जागृति के लिए प्रतीवर्ष वर वधू को पोधा भेट कीया जाता है। पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर दशरथ सामभाणेज, ओमप्रकाश धराडवाला, गोपाल भालोड, राजाराम भग्गाभेरा, गोपाल, जिवाहरचंद, भरत भुत, सत्यनारायण, मारू, मांगीलाल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मित्र उपस्थित थे। Post navigation लिपिकीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल से सरकारी कामकाज हुआ ठप, आमजन परेशान बालक छात्रावास में मनाया प्रवेशोत्सव