रितेश गुप्ता थांदला अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मतिथि पर थांदला तहसील पत्रकार संघ कार्यालय प्रांगण स्थित आजाद की प्रतिमा पर क्षेत्र के पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेंद्र कांकरिया, कुन्दन अरोड़ा, कमलेश जैन, रितेश गुप्ता, राजेश वैध, धर्मेंद्र पंचाल, राकेश पाठक, माणकलाल जैन, समकित तलेरा, राजू धानक सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, महेश नागर, अमित शाहजी, शांतिलाल सोलंकी, पारस तलेरा तथा हिमालया स्कूल के संचालक बुरहान भाई कल्याणपुरा ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । Post navigation 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाएगा जयस, रूपरेखा तय 33वा रात्रि कालीन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 17 अप्रैल को