पेटलावद-शारदीय नवरात्रि को महाअष्टमी के रात्रि में मां की आराधना और गरबों का उत्साह अपने चरम पर रहा. देर रात्रि तक गरबों की धुन पर भक्त झूमते रहे। वहीं झंडा बाजार में श्री रिद्धि-सिद्धि विनायक मित्र मंडल के तत्वाधान में हो रहे गरबों में महाअष्टमी की विशेष आरती के बाद बच्चों ने गरबा खेला तो वहीं विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी गरबों की प्रस्तुति दी। राजापुरा मोहल्ला में नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, कीर्तिश चाणोदिया और कालू सिंह मईड़ा ने पहुंचकर विशेष आरती का लाभ लिया जहां पर तेजाजी मंदिर के सामने वर्र्षो से गरबों का किया जा रहा है जिसमें युवक-युवतियों सहित महिलाएं भी मां की आराधना में गरबों की प्रस्तुति देती है। महाअष्टमी के अवसर पर महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। इस मौके पर भुरू पटेल, सुभाष वर्मा, हरीश राठौड़, बसंतीलाल निरंकारी, शांतिलाल विश्वकर्मा, मनीष प्रजापत, पवन अटकान, राहुल अटकान,पं.पियुष जोशी आदि उपस्थित थे। Post navigation पोस्ट ऑफिस घोटाले का मुख्य आरोपी संदीप मुणत का घर बैंक ने लिया कब्जे में मां भद्रकाली माताजी मंदिर किया कन्या भोजन का आयोजन