पेटलावद- मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर मां भद्रकाली पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रथम बार महानवमी के अवसर पर विशाल कन्या भोज का आयोजन रखा गया जहां लगभग 1000 से अधिक कन्याओं ने भोज प्रसादी ग्रहण की। इसके साथ हजारों लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया, जिसके लिए समिति द्वारा पेटलावद और रायपुरिया से जन सहयोग से कन्याभोज का आयोजन किया। कन्या भोज के माध्यम से देवी को प्रसन्न करना और लोगों को प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर से जोडऩा दो उद्ेश्य रहे। मां भद्रकाली माता मंदिर पर ौ दिनों तक दिन रात भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे से पैदल जाने वाले भक्तोंगणों की संख्या भी हजारों में रही। पेटलावद,रायपुरिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से माताजी मंदिर तक प्रतिदिन पैदल भक्तगण पहुंचे। मां भद्रकाली की चमत्कारीक प्रतिमाएं प्रतिदिन तीन बार स्वरूप परिवर्तित करती है. जिसमें बालिका,युवती और वृद्वा अवस्था के दर्शन होते है। मां के प्रांगण में नौ दिवसीय हवन का आयोजन भी रखा गया, जिसकी पूर्णाहुति नवमी को हुई, जहां रोजाना रात्रि में गरबों का आयोजन भी किया जाता था। वहीं मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई. इसके साथ ही सुरबा व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी. Post navigation रिद्धि-सिद्धि विनायक मंडल के गरबों में पहुंचे नपा अध्यक्ष मंत्री लालसिंह आर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत, एसडीएम का स्थानांतरण कैंसल करने की मांग