झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी के वानजिया फलिया का रहने वाला सोमला मेड़ा का 11 वर्षीय पुत्र शाम तालाब के किनारे नहा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा जिससे बाद वह पानी से बाहर नहीं आ सका और डूब जाने से बालक की मौत हो गई। तालाब के समीप खेल रहे बच्चों ने तालाब में गिरे बच्चे के बारे में बताया वह तालाब पर आए और नानसिंह वाखला ने बालक का शव तालाब से बाहर निकाला। बालक कक्षा छठवीं में पढ़ता था। Post navigation अवैध शराब से भरी पिकअप पकडाई; दो गिरफ्तार छठवे वेतनमान की विसंगति को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव से मिले झाबुआ के अध्यापक