दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” में उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इसी क्रम में बहु-क्षेत्रीय आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने मुख्यमंत्री से भेंट कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। अवसंरचना, मोबिलिटी एवं टायर, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा समाधान, प्लांटेशन सहित विभिन्न उभरते क्षेत्रों में सक्रिय आरपीजी समूह के साथ हुई बैठक में औद्योगिक विस्तार और प्रदेश में संभावित निवेश के अवसरों पर सकारात्मक संवाद हुआ। Post navigation डिप्टी कलेक्टर वैशाली सोलंकी को जिला परियोजना समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित