झाबुुआ लाइव डेस्क-
झाबुआ जिले के भ्रमण पर आई स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी जब शासकीय हाई स्कूल करडावद बड़ी में निरीक्षण करने पहुंची तो संस्था के पदस्थ अध्यापको ने प्रमुख सचिव से अध्यापक संवर्ग को 1 जनवरी 2016 से देय छठवे वेतनमान की विसंगतियों से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। अध्यापक अरविंद रावल द्वारा प्रमुख सचिव से चर्चा कर यह बताया गया कि छठवो वेतनमान के विसंगतिपूर्ण आदेशो के कारण 1998 का शिक्षाकर्मी यानी अध्यापक 2006 व 2007 के अध्यापको से कम वेतन पा रहा है। सीनियर अध्यापकों को कर्मोनन्ति पदोन्नति पर लाभ होने की बजाय छटे वेतनमान के विसंगतिपूर्ण आदेशों से नुकसान हो रहा है। अध्यापको से चर्चा के उपरांत प्रमुख सचिव ने यह कहा है कि वरिष्ठ अध्यापको का वेतन कनिष्ठ अध्यापकों से कम नही होना चाहिए। मेरे संज्ञान में छटे वेतनमान में सीनियर अध्यापकों का वेतन कम होने का मामला आया है। मैं भोपाल जाकर शीघ्र ही अध्यापकों के छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करवाकर सीनियर अध्यापकों का कनिष्ठ अध्यापकों से वेतन कम न हो इस संबंध में के सही वेतन निर्धारण करवाने के दिशा निर्देश जारी करवाती हूं। प्रमुख सचिव मैडम से चर्चा के दौरान संस्था के अध्यापक रामचन्द गुर्जर, रीता डामोर, संंगीता देवलिया, उर्वशी मालवीय, मुकेश तोमर, रावजी कटारा, रमिला मेडा, प्राचार्य शांतिलाल श्रीवास्तव व विशेष रूप से राज्य अध्यापक संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष व राणापुर बीआरसी मनीष पवार,शासकीय अध्यापक संंघ के जिलाधयक्ष व एपीसी संजय सिकरवार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *