नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- विधानसभा क्षेत्र आलीराजपुर के पूर्व विधायक स्व. वेस्ता रावत (पटेल) की 15वीं पुण्यतिथि आगामी 4 सितंबर मंगलवार को मनाई जाएगी, जिसमें श्रद्धांजलि समारोह एवं जिला स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह (राहुल भैया) एवं सांसद कांतिलाल भूरिया सहित जिलेभर के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी देते हुए महेश पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं सरदार सिंह पटेल जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि आगामी 4 सितंबर मंगलवार को स्थानीय टंकी ग्राउंड मैदान से प्रात: 11 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, यहां से विशाल रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय समाधी स्थल दाहोद रोड़ तक पहुंचेंगे, जहां पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. वेस्ता पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विशाल किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहां मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह (राहुल भैया)एवं सांसद कांतिलाल भूरिया श्रद्धा सुमन अर्पित कर किसान महा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नपा अध्यक्ष सेना पटेल एवं युवा नेता मुकेश पटेल ने जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। वही जिले के कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी राधेश्याम माहेश्वरी, पर्वतसिंह राठौर, प्रकाश जैन, जवाहर कोठारी, ओमप्रकाश राठौर, पूर्व विधायक सुलोचना रावत, राजेन्द्रसिंह पटेल, खुर्शीद अली दीवान, शंकरसिंह बामनिया, सुमेरसिंह अजनार, कमरू अजनार, विशाल रावत, पारसिंह सरपंच, छितुसिंह मावी, लईक मोहम्मद, उसान भाई, भूपेन्द्रसिंह चौहान, कालूसिंह गुनेरी, शमशेर पटेल, झमराला भाई, बिहारीलाल डावर, मोहन सरपंच, निहालसिंह पटेल, गोपाल सेठ, सिराज भाई आदि मौजूद रहेंगे। Post navigation Previous Post कांग्रेस की घोषणा: टिकट देने के पहले देखेंगे फैसबुक-ट्विटर और व्हाट्सएप पर सक्रियता