योगेंद्र राठौड़, सोंडवा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल करने का ससपना देख रहे संभावित दावेदारों के सामने आज एक नई शर्त लगा दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चंद्रप्रकाश शेखर ने पत्र क्रमांक 1272/18 दिनांक 02 सितंबर को जारी करते हुए लिखा है कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया में मजबूती की दिशा में कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश एवं जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, वर्तमान विधायकों एवं टिकट के दावेदारों की सोशल मीडिया में सक्रियता अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के पूर्व दावेदारों की सोशल मीडिया में सक्रियता का आंकलन भी करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर कह दिया है कि कांग्रेस का टिकट सोशल मीडिया की सक्रियता के निम्न आधारों पर ही किया जाएगा। 1- फैसबुक पेज अनिवार्य रूप से होना। 2- ट्विटर अकाउंट होना अनिवार्य है। 3- व्हाट्सएप पर सक्रिय होना अनिवार्य है। 4- फैसबुक पेज पर 15 हजार फ्लोअर्स, ट्वीटर पर पांच हजार फ्लोअर्स व सभी के पास बूथ स्तर के व्हाट्सएप ग्रुप बने होना अनिवार्य है। 5- मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिश्यिल ट्वीटर हैंडल (आई.एन.सी.एम.पी.) के सभी ट्वीटर को रिपिट करना, लाइक करना, एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी फैसबुक पोस्ट को शेयर करना, लाइक करना, टिकट के दावेदारों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। टिकट के दावेदारों को कांग्रेस ने निर्देश दिया है कि आगामी 15 सितंबर तक ट्विटर, फैसबुक और व्हाट्सएप की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया व आईटी सेल को अनिवार्य रूप से भेजे। Post navigation स्व. वेस्ता पटेल की 15वीं पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे मप्र विस नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह, हजारों किसान करेंगे सहभागिता मंगलवार को अंचल के इन स्थानों पर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी विद्युत सप्लाई