थांदला। युवा वर्ग के आदर्श कहलाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती को देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के योग शिक्षक जिगर हाङी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों से योग करवाया गया। सर्वप्रथम योग शिक्षक ने जीवन में योग और व्यायाम से होने वाले लाभों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। पश्चात् योग के अंतर्गत होने वाले सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का महत्व समझाते हुए प्रत्येक आसन को प्रभावपूर्ण तरीके से निष्पादित करवाया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य श्री ललित कांकरिया एवं समस्त शालेय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन शिक्षक शेख आसिफ ने किया। Post navigation निस्वार्थ श्याम परिवार ने निकाली थांदला नगर में भव्य निशान यात्रा महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया जिले के दौरे पर रहेगी, थांदला में चल रहे खेल महोत्सव में भी शामिल होगी