थांदला। मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ जिले के दौरे पर रहेगी तय कार्यक्रमों अनुसार भूरिया विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगी। 13 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे थांदला युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित 14वाँ खेल युवा महोत्सव के समापन में भी शामिल होगी। खेल युवा महोत्सव के सूत्रधार संजय भाबर ने झाबुआ लाइव को बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया 14वें खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुरुस्कार वितरण व खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। साथ ही कार्यक्रम में खेल महोत्सव के संरक्षक व अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया समेत कई पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। Post navigation स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया योग 22 जनवरी को जावद मध्यप्रदेश में होगी आचार्य श्री रामेश के मुखारवविंद से 10 मुमुक्षुओं की जैन भागवती दीक्षा