थांदला। थांदला नगर में धर्म में वातावरण के बीच में आज विशाल निशान यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो आज शाम 8:00 बजे से स्थानीय हेलीपैड पर प्रसिद्ध श्याम भजन सम्राट संजय मित्तल एवं अन्य कलाकारों द्वारा श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में ही आज थांदला नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा स्थानीय स्थान हनुमान मंदिर बावड़ी से निकल गई जो कि नगर के प्रमुख मार्गो में होती हुई कार्यक्रम स्थल हेलीपैड दशहरा मैदान के समीप पहुंची। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री श्याम का ध्वज लेकर चलते नजर आए जगह-जगह चौराहे पर यात्रा का भविष्य स्वागत हुआ एवं श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य एवं गरबा रास किया गया । Post navigation धरोहर-हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया योग