विपुल पंचाल, झाबुआ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्रए झाबुआ के स्वयंसेवकों द्वारा चार दिवसीय टीकाकरण महोत्सव के दौरान ग्रामीण लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रीति के मार्गदर्शन में चलाए गए। इस जागरूकता अभियान के दौरान झाबुआ जिले के सभी ब्लाक में ग्राम वासियों से घर-घर जाकर अपील की कि 45 वर्ष से ऊपर के नागरिक अवश्य रूप से टीका लगवाएं। नव चयनित स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं मास्क का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा टीकाकरण केंद्रों पर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हुए लोगों को भ्रामक अफवाओं पर ध्यान न देने की अपील की गई । टेंपो और रेडियो माइक के माध्यम से वॉलिंटियर्स द्वारा टीकाकरण की जानकारी दी गई एवं स्वयं के वाहन से टीका केंद्र तक पहुंचा कर टीका लगवाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में सुभाष डामोर, दीपिका गवली,विजय मेडा, पंकज मालवी, पुष्पा पचाया, कल्पेश भूरिया, परम सिंह, दीपक बारिया ने कोरोना नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही इन गतिविधियों में विशेष भूमिका निभाई। Post navigation विधायक कांतिलाल भूरिया के बड़े भाई सुरसिंह भूरिया का निधन शुक्रवार शाम से सख्त कोरोना कर्फ्यु, आवश्यक वस्तु की सुबह 8 से 11 तक छूट , किराना व्यवसाय रहेगा पूर्णता बंद