झाबुआ। झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के बडे भाई एवं जोबट विधायक कलावती भूरिया एवं युकां प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रान्त भूरिया के ताउजी सुरसिंह भूरिया का गुरुवार को मोरडुंडिया में निधन हो गया है । सुरसिंह भूरिया का अन्तिम संस्कार उनके गृह ग्राम मोरडुडिया में पारिवारिक सदस्यों के बीच उनके पुत्रों द्वारा मुखग्नि देकर कोविड गाइड लाईन के निर्देश अनुसार किया गया सूरसिंह भूरिया एक सरल सहज स्वभाव मिलनसार एवं परिवार को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। भूरिया परिवार के आधार स्तंभ थें साथ ही कांग्रेस संगठन के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे श्री सुरसिंह भूरिया के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचन्द्र डामोर, रूपसिंह डामोर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, विधायक थांदला वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा पेटलावद, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, रमेश दोषी, सुरेश चंद्र जैन, शांतिलाल पडियार प्रकाश रांका, राजेश भट्ट, बंटू अग्निहोत्री, प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, साबिर फिटवेल एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाभर, विनय भाभर, मनुबेन डोडियार, आशीष भूरिया, विजय शाह, चंदू पडियार, जितेंद्र अग्निहोत्री, वीरेंद्र मोदी, अलिममुद्दिन सैयद, गौरव सक्सेना,जय मुणिया सहित महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस शहर कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण सरपंच तड़वी आदि ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी अपनी श्रृद्वाजंली अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *