भूपेन्द्र बरमंडलिया,मेघनगर

जिले सहित मेघनगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेघनगर एस डी एम एल एनन गर्ग की अध्यक्षता में थाना परिसर में नगर के फल सब्जी दूध समाजसेवी सगठनों व व्यापारियों की बैठक शांति समिति के रूप में थाना परिसर में संपन्न हुई।बैठक में विशेष रूप से तहसीलदार हर्षल बेहरानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास डावर थाना प्रभारी मेघनगर कैलाश चौहान जनपद सीई ओ वीरेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। जिले में धारा 144 लागू होने के साथ शुक्रवार शाम 6 बजे से 24 अप्रैल तक 10 दिनों का सख्त कोरोना कर्फ्यु  क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक के आदेश अनुसार रहेगा।एस डी एम गर्ग ने कहा कि अनदेखी करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गश्त भी तेज कर दी जाएगी। पहले पुलिस द्वारा 6 पॉइंट लगाए जाते थे  उसे बढ़ाकर 9 पॉइंट कर दिए गए हैं। इस बार बेवजह घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुनादी कराकर 10 दिन का आवश्यक सामान आंख बंद करके रख ले यहां तक कि किराना व्यवसाई को भी शुक्रवार शाम से 10 दिनों तक कोई छूट नहीं रहेगी। इतना ही नहीं यदि शुक्रवार शाम 6 बजे के पहले या आगामी 10 दिनों में कोई किराना व्यापारी ओवर रेट या चोरी-छिपे माल बेचते पाया गया तो उस नापतोल व वस्तु अधिनियम के तहत ठोस कार्रवाई कर दुकान सील कर दी जाएगी। युवाओं से विशेष निवेदन किया गया है यदि बेवजह घूमते तफिरी करते पाया गया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

सुबह 8 से 11 तक रहेगी इन चीजों की छूट

प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक फल सब्जी की दुकानों को अस्थाई रूप से ठेले पर चलित व्यापार पर घर-घर होम डिलीवरी देने की छूट रहेगी। वही दूध व्यापारी में दूध पॉइंट को स्थाई दुकान व होम डिलीवरी कर सुबह 8 से 11 तक दुकान की छूट दी गई है। मेडिकल  इमरजेंसी एब्यूलेन्स सुविधा 24 घंटे प्रारंभ  इसके साथ स्वास्थ्य सेवाएं क्लीनिक फायर ब्रिगेड बस सेवा परिवहन अति आवश्यक चीजों का प्रारंभ रहेगा। एस डी एम गर्ग ने अपील करते हुए कहा कि अपने इष्ट मित्र यार दोस्त भाई बहन माता पिता पड़ोसी  जो  भी 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं उन्हें पास के टीकाकरण सेंटर पर ले जाकर वैक्सीनेशन करवाएं कोरोना कर्फ्यू में वैक्सीनेशन की छूट रहेगी। यह सुविधा समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हमेशा प्रारंभ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *