इरशाद खान, बरझर ग्राम पंचायत रिंगोल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथी भाई जादव की पुण्यतिथि पर फुलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए तिरंगा वितरण किया। साथ ही रिंगोल सरपंच महेश भूरिया ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि में रिंगोल सरपंच महेश भूरिया, बोरकुंडिया सरपंच विक्रम ढाकिया, वीरसिंह जादव, गोपाल बामनिया, करणसिंह जादव, भारत सिंह जादव, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रतापसिंह जादव, शिक्षक मानसिंग, मनीषा जादव, पंच सुभानसिंह गणावा व प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation हाईस्कूल प्रांगण में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण देशप्रेम के गीतों से गूंज उठा यह गांव