इरशाद खान, बरझर हाई स्कूल प्रांगण में 70 छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। आयोजन संस्था के प्रभारी प्राचार्य केशवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। सोलंकी ने बताया 1 अगस्त को छात्र छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फलदार व छायादार पौधे रोपे। इसके बाद छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मोबाइल पर वायुदुत ऐप डाउनलोड किया। पर्यावरण का संदेश देते हुए छात्र छात्राओं ने पौधारोपण कर इसे पेड़ बनने तक देखरेख करने का संकल्प लिया। इस दौरान केशव सिंह सोलंकी, प्रभारी प्राचार्य रामसिंह राठोर, जवसिह भूरिया, कमला राठोर, श्वेता चौहान, बदिया चौहान, फिरोज खान, वजेसिंह राठौर, रमणिया गोहिल, सलीम खान, राजू चौहान आदी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। Post navigation शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, केंद्रों पर लगी महिला पुरुषों की कथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथी भाई जादव की पुण्यतिथि पर किया नमन