इरशाद खान, बरझर

शुक्रवार का दिन बरझर वासियों के लिए यादगार दिन रहा। दोपहर 3 बजे के बाद बरझर चौकी प्रभारी अखिलेश मण्डलोई के नेतृत्व में गांव में‌ बरझर बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा की शुरूवात की गई। सर्व धर्म समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश प्रेम का संदेश दिया। 

पैदल निकली तिरंगा यात्रा में सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने उत्साह को दुगना कर दिया। चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई तिरंगा यात्रा में अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए चल रहे थे। वहीं गांव गणमान्य नागरिक भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। गांव भ्रमण कर यात्रा पुन: बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर राष्ट्रगान गाकर यात्रा का समापन किया गया। चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई ने सभी ग्राम वासियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया व सभी गांव वासियों को तिरंगा दे कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये रहे मौजूद

चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई, आरक्षक जयकिशन शर्मा, आरक्षक दिनेश मुवेल, गणमान्य नागरिक चंदूलाल साहू, लक्ष्मी नारायण राठौर, प्रकाश राठौड़, इरशाद खान, सोहन साहू, सुरेश पंचाल, विक्रम साहू, वसीम खान, साजिद खान, जावेद खान, आजाद खान, हातिम अली बोहरा, मन्नान अली, जाकिर अली, हकिम लाला मुस्तु, राजेंद्र पंचाल, समेसिंह, कालिया वर्मा, कांति प्रजापत, कालू, चुनेसिंह प्रतीक प्रजापत, गजेंद्र कैथवास, ललित पंचाल व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *