बरझर से इरशाद खान की यह खास रिपोर्ट- आजाद नगर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरझर में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान को लेकर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा रविवार को सुबह 9 बजे पहुंचकर गांव की साफ सफाई को लेकर गांव का भ्रमण करेंगे। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के अचानक बरझर के दौरे को लेकर ग्राम पंचायत इतना सक्रिय हो गया की महीनों नालियों, सडक़ों की सफाई नहीं होती ऐसे मे ग्राम पंचायत ने रात मे ही सफाई को लेकर 15 लोगो को मजदूरी देकर पूरे कस्बे में नालियां-सडक़े साफ करने निकले, वैसे ही गांव के लोग चौंक गए। सफाई करने वालों से रहवासियों ने पूछा तो कहा कि कल 9 बजे सवेरे कलेक्टर साहब आने वाले है, फिर क्या था मोहल्ले वालों ने सफाई कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। साथ ही वार्ड क्रमांक 3 पठान मोहल्ले से सफाई करने वालो को इसलिऐ भगा दिया ताकि कल कलेक्टर साहब आकर स्वयं हकीकत देख सके और जान सके की यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है। बस स्टैंड व स्कूल प्रांगण भी हुआ चकाचक- जब स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के दौरे का सुनते ही कन्या हाईस्कूल प्रांगण, बस स्टैंड, जहां कीचड़ से सराबोर रहता है वहा दिन भर में ट्रैक्टरों से मुर्रम की भराई कर कीचड़ साफ कर दिया गया। इधर ग्रामीणों के इस दौरे को लेकर काफी खुश है। उनका कहना है कि माह दो माह में ऐसे दौरे अधिकारियों के होने से प्रशासनिकि अमले में डर बना रहेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण प्रभारी भी गंदगी को लेकर हुये थे नाराज- जिला स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण प्रभारी अजय कोहरे ने भी आए दिन बरझर क्षेत्र के दौरा किया जहां, बस स्टैंड, कन्या हाई सेकंडरा प्रांगण में पसरी गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी व कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को रिपोर्ट देने की बात तक कही थी उसके बाद भी हालात जस के तस रहे। जब कलेक्टर साहब का आने की खबर मिली तो एक दिन में जितनी हो सकी उतनी सफाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। Post navigation अलीराजपुर में अब तक 312 मिलीमीटर बारिश दर्ज सामान्य से 11 फीसदी कम है विधायक डावर व जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर झाडू निकल दिया स्वच्छता का संदेश