विशाल वाणी,चन्द्र शेखर आजादनगर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर की अंशुल विद्या मंदिर स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे नन्हे बच्चो को राधा कृष्ण की वेषभूषा में तैयार कर स्कूल लाया गया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में बच्चो से मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वही बड़ी क्लास के बच्चों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आँखों पर पट्टी बांधे मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चो ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। दिन भर स्कूल में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को शनिवार को आकर्षक रूप से मनाया गया। नन्हे नन्हे बच्चो से कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। Post navigation स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव जैन धर्मालंबियों ने पर्युषण पर्व में कत्लखाने बंद रखने के लिए सौंपे ज्ञापन