पियुष चन्देल., अलीराजपुर
आलीराजपुर के स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव  राजेश राठौर एवं निर्णायक गण सविता राठौड़ एवं बेबी प्रियंका जाटव रहे।इस अवसर पर मटकी फोड एवं राधा-कृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से यू.के.जी. के नन्हे – मुन्ने बच्चों के लिए राधा-कृष्ण प्रतियोगिता तथा कक्षा 1 ली व 2 री के बालकों के लिए जमीन मटकी फोड एवं बालिकाओं हेतु मटकी सज्जा प्रतियोगिता तथा कक्षा 3 री से 12 वी तक के छात्र-छात्राओं हेतु जमीन मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की शिक्षिका शिल्पी शर्मा,  दिपाली राठौड़, कविता चौहान एवं सारिका राठौड़ ने भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सन्नो कुमारी तथा  अनिल कुमार के द्वारा किया गया तथा प्रियंका जोशी ने आभार माना। उक्त जानकारी सांस्कृतिक प्रभारी  हेतल चंदेल एवं वर्षा उपाध्याय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *