हरीश राठौड़,पेटलावद जैन सोशल ग्रुप मैत्री पेटलावद द्वारा जैन धर्म के प्रमुख महापर्व पर्युषण के दौरान मांस विक्रय प्रतिबंधित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ग्रुप अध्यक्ष रत्नेश मोदी में बताया कि इन दिनों मे सभी जैन धर्मावलम्बी ज्ञान दर्शन चारित्र और तप की विशेष आराधना, साधना, उपासना करते है। पर्युषण पर्व के दौरान अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश प्रचारित किया जाता है। भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो की उपयोगिता को ध्यान मे रखते हुऐ और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान सम्पूर्ण कत्लखाने, मछली दुकान एवं मांस विक्रय को प्रतिबंधित किया जाये इस हेतु ग्रुप द्वारा नगर पालिका, तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाना पेटलावद में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष रत्नेश मोदी, संजय बरबेटा, अंकित कटकानी, आदित्य भंडारी, कीर्तिश चाणोदिया, उज्जवल मूथा, अनूपम भंडारी, रिदम मोदी आदि सदस्य उपस्थित थे। Post navigation स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन स्कूली छात्राओं पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षासूत्र