फिरोज खान, अलीराजपुर यातायात पुलिस अलीराजपुर को स्कूली छात्राओं द्वारा राखी बांधी गई। टेलेंट पब्लिक स्कूल अलीराजपुर की छात्राओं के द्वारा यातायात पुलिस बल अलीराजपुर को राखी बांधी गई तथा इस अवसर पर स्कूली छात्राओं के द्वारा प्रभारी यातायात सूबेदार शिवम गोस्वामी से पुलिस की कार्यप्रणाली एवं यातायात के संबंध में खुलकर चर्चा की। प्रभारी यातायात के द्वारा भी इस अवसर पर बच्चों के द्वारा पूछे गये प्रत्येक प्रश्नों के जवाब दिये गये तथा उन्हें यातायात के नियमों से अवगत कराते हुये यातायात पम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने व अपने आसपास के अन्य लोगों को भी इस हेतु जागरूकता लाये जाने के लिये अवगत कराये जाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी यातायात सूबेदार शिवम गोस्वामी, सउनि प्यारेलाल यादव, प्रआर भारत, आर घमरसिंह, आर अकरम, आर नरसिंह, आर दीपेन्द्र एवं टेलेंट पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं तथा 25 से 30 छात्राएं मौजूद थी। कलाई में राखी बंधने के बाद अकेलापन महसूस नहीं करती पुलिस अक्सर पुलिस विभाग के कर्मचारी परिवार के सदस्यों से काफी दूर रहने के साथ त्योहार पर छुट्टी नही मिल पाने के चलते अपनी बहनों के द्वारा राखी का त्योहार नही मना पाते। ऐसे समय मे स्कुली छात्राओं के द्वारा पुलिस जवानों के हाथ में राखी बंधन से वह अकेलापन महसूस नही करते उन्हें भी ऐसा लगता है जिस जिले या गांव में नौकरी कर रहे है वहां भी अपनी बहने है, जो सुनी कलाई को आज बहनों ने राखी बांधकर यातायात पुलिस के चेहरे पर मुस्कान ला दी। Post navigation जैन धर्मालंबियों ने पर्युषण पर्व में कत्लखाने बंद रखने के लिए सौंपे ज्ञापन लूट की वारदात के बाद एएसपी ने पीडि़त परिजनों से चर्चा कर दी पुलिस को हिदायत