रितेश गुप्ता@थांदला थांदला नगर की नवनिर्मित कॉलोनी जे आर सिटी में 1 सप्ताह में दूसरी बार बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घोड़ाकुंड महादेव मंदिर के समीप बनी जेआर सिटी में हैप्पी पडियार के सूने मकान में एक बार फिर बदमाशों ने हाथ साफ किया। हालांकि हैप्पी पडियार के थांदला में ना होने से यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाशों ने कितना माल चुराया है व नकदी पर हाथ साफ किया। इसी सप्ताह में जीआर सिटी के निवासी पटेल के गोदाम पर भी बदमाशों ने हाथ साफ किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू की । Post navigation भाजपा जिलाध्यक्ष नायक का नप अध्यक्ष डामोर ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं से मिलने घर-घर पहुंचे 14 पहिया ट्राले को भी चोरों ने नहीं बख्शा, चोरी की रिपोर्ट दर्ज