रितेश गुप्ता, थांदला नगर से मोटर साइकिल वाहनों के टायर चोरी की तो कई बार घटनाएं हुई थी परन्तु आज थाना थांदला में 2 या 4 पहिया वाहन नहीं 14 पहिया वाहन चोरी का मामला सामने आया। वाहन मालिक अकील खान ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 10 बजे वे अपने ड्रायवर के साथ ट्राला आरजे 09 जीओ 6688 चैनपुरी के अमित पेट्रोल पंप पर खड़ा करवाया व घर आ गये थे सुबह रेत भरने के लिये ट्राला लेने ड्रायवर गया तो ट्राला वहां नही था। ड्राइवर जाकिर ने मुझे सूचना दी व आसापास में तलाश करने के बाद थाना थांदला में सूचना की गई व चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने हेतु आवेदन किया गया। इससे पहले थांदला में एक सूने मकान में भी चोरी शनिवार रात हुई है। Post navigation पत्नी ने अपने आशिक के साथ कर दी पति की हत्या, 9 वर्षीय बालिका ने पुलिस के सामने खोले राज कियोस्क संचालक ने धोखाधड़ी कर ग्रामीण खातेधारकों के खाते से निकली राशि, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत