झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ के सुरेन्द्र हत्याकांड मे झाबुआ Live आज एक वीडियो जारी कर यह सनसनीखेज खुलासा कर रहा है कि हत्याकांड का मास्टर माइंड राहुल 17 मई की रात साढे 9 बजे से लेकर तडके सुबह तक मृतक सुरेन्द्र कछोटिया की तलाश मे परिजनों के साथ घुमता रहा । इतना ही नहीं शातिर राहुल उस घटनास्थल पर भी एक चेक्स की शट॔ में पहुंचा था जहां पुलिस से समाजजन की बात हो रही थी उस दोरान राहुल दुखी होने का अभिनय करता है रोने का नाटक करता है ओर ऐसा अभिनय करता नजर आ रहा है कि मानो वह रोते रोते गिर जायेगा । उसके पास खडा युवक उसे हाथ का सहारा देकर संभालता है । उस समय तक पुलिस ओर समाजजनो को पता नहीं होता कि यह नोटंकीबाज राहुल ही सुरेन्द्र का कातिल है । देखिए वीडियो .. लाल रंग के ऐरो के जरिए हमने दिखाने की कोशिश की है मास्टर माइंड राहुल की हरकतों को । Note- अगर आप वाट्सएप पर झाबुआ – Live की खबरें/ वीडियो चाहते है तो 9425487490 को झाबुआ Live के नाम से पहलें save करें फिर Live news लिखकर वाट्सएप मेसेज करें । आपको अपडेट मिलने लगेंगे । Post navigation राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज ने समाजसेविका भारती सोनी को किया राष्ट्रीय महिला सचिव मनोनीत नाईट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, प्लेयर्स पर होगी इनामों की बारिश