झाबुआ लाइव डेस्क- राष्ट्रीय सर्व स्वर्णकार महासभा (आरएसएसएम) में नारीशक्ति की लगातार भागीदारी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में झाबुआ से वरिष्ठ समाजसेविका और संगठन के साथ सेवा कार्य में निपुण भारती सोनी को राष्ट्रीय महिला सचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भावना सोनी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष एडवोकेट शुभांगी शेरेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जीएल सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जड़े, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सोनी, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीलाल सोनी तथा केंद्रीय टीम की सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत राय विश्वास दिल्ली हेड ऑफिस से मनोनयन की जानकारी दी व कहा कि उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के चलते महिलाओं को संगठन से जोडक़र उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता की राह पर ले जाने हेतु हरसंभव कार्य करेंगी। Post navigation भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष सावले ने यूनियन-संघों की बैठक में दी हिदायत सुरेन्द्र की हत्या करवाने के बाद ” घटनास्थल ” पर पहुंचा था मड॔र का मास्टर माइंड ” राहुल” ; कैमरै में रिकार्ड हुआ रोने ओर बेहद दुखी होने का अभिनय करते हुऐ