झाबुआ live के लिए सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट

 रिंगनोद के समीपस्थ ग्राम रतनपुरा में रात्रिकालीन पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक ट्रॉफी का आयोजन 21 मई से होगा। स्पर्धा इलेवन स्टार रतनपुरा के तत्वाधान में स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में गोरवा मैदान पर होगी।क्लब के दीपक चोयल, गोपाल जमादारी, रमेश चोयल ने बताया कि प्रथम पुरस्कार विधायक वेलसिंह भूरिया की ओर से 21 हजार 121 रुपए नकद दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार भाजपा जिलामंत्री व विधायक प्रतिनिधि जमुना भूरिया की ओर से 11 हजार 111रूपए व विजेता एवं उपविजेता को दिनेश चौधरी की स्मृति में भीकालाल चौधरी की ओर से ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट कीपर, सर्वश्रेष्ठ फिल्डर, एवं सबसे ज्यादा चौके छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *