जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में सावन के आखिरी सोमवार पर दिनांक 8/8/2022 को महाकाल का विशाल भव्य शिव डोला निकाला जाएगा। जिसमें बाबा महाकाल की बहुत ही सुंदर पालकी, मां कालका ग्रुप इंदौर की चलित स्टेज प्रस्तुति, शिव शक्ति ग्रुप सागर की 50 व्यक्तियों की डमरु ताशे ढोल की टीम, 2 डीजे और बाबा महाकाल की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शिव डोला समिति नानपुर ने धर्म प्रेमी जनता से निवेदन है कि 12:00 बजे बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के इस विशाल शिव डोला में शमिल होकर धर्म लाभ ले। Post navigation ओवरलोड ट्राले ने बालक को रौंदा, गंभीर रूप से घायल राठौड़ समाज महिला मंडल की नवीन कार्यकारणी का हुवा गठन