नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत एक ट्रक ने अपने पिता के साथ स्कूल जा रहे हैं बालक को टक्कर मार दी। घटना बुधवार सुबह खंडवा वडोदरा स्टेट हाईवे पर हुई।

बालक कृष्णा अपने पिता नरेंद्र के साथ साइकिल से बालक हाई  स्कुल  एडमिशन कराने अपने पिता के सात जाने के लिए निकला तभी तेज रफ्तार एक ओवरलोड ट्राला बच्चे के पैरों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। ट्राला लेकर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ के पुलिस के हवाले किया। बालक को नानपुर स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां पर कोई जिम्मेदार नहीं होने से छोटे उदेपुर गुजरात ले गये।

ग्रामीणों ने बताया  खण्डवा वडोदरा रोड पर आए दिन  मोरसा रोड़ व सेजगाव रोड पर साई मंदिर से स्कूल चौराहे तक हादसे होते रहते है। ग्रामीणों की मांग है कि मोरासा रोड पर एक स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *