जितेंद्र वाणी, नानपुर

बुधवार रात्रि 8 बजे राठौड़ महिला मंडल नानपुर की विगत कार्यकारिणी के कार्यकाल समाप्ति पर राठौड़ धर्मशाला परिसर में समिति पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया।

सर्वप्रथम ईष्ट देव भगवान वीर दुर्गादासजी राठौड़ के चित्र के सम्मुख दिप प्रजवलित कर पूजन उपरांत कार्यवाही प्रारंभ हुई। सर्व प्रथम सभापति के रूप में वरिष्ठ समाज अध्यक्ष बंसीलालजी (गबु) राठौड़ की अध्यक्षता में गायत्री (शिक्षिका) शैलेष राठौड़ (शिक्षक) को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। तत्पश्चात ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी स्कूल की संचालिका अनिता कैलाशचंद्रजी राठौड़ को उपाध्यक्ष चयनित किए जाने की बधाई एवं स्वागत किया गया l सचिव पद पर सविता रणछोड़जी राठौड़ को बनाया गया। सहसचिव यशोदा धनराज राठौड़ और शांति बाई शिवजी राठौड़ को बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर संगीता तरुण राठौड़ एवं गंगा मोतीलाल राठौड़ को बनाया गया। संरक्षक के रूप में लक्ष्मी (शिक्षिका) कमलेश राठौड़, रेखा राजेश राठौड़, दुर्गा राजू राठौड़, किरण दिनेश राठौड़, माया नरेंद्र राठौड़, रामप्यारी सोमचन्द लक्ष्मणी और भूरी राधेश्याम राठौड़ (ढोलिया वाले) को संरक्षण प्रदान करते रहने का आशीर्वाद लिया गयाl इस आयोजन में समाज के महिला और पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *