जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर शांतिकुंज श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बाबा भोलेनाथ का अदभुत श्रृंगार किया गया। शिव शक्ति सागर दल द्वारा ढोल ताशे डमरु से आकर्षण प्रस्तुति दी गई एवं बाबा की साही पालकी नगर भ्रमण के पश्चात नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर महा आरती की गई। आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगे से मां भारती का श्रृंगार किया गया। नगर के सभी समाज जन एवं शिव डोला समिति का सराहनीय सहयोग रहा एवं सभी शिव भक्तों माता बहनों द्वारा आरती के पश्चात नगर एवं राष्ट्र कल्याण की शुभकामनाएं की गई। आयोजन श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समिति के.बी. रोड़ नानपुर जिला अलीराजपुर मध्य प्रदेश ने किया। Post navigation राठौड़ समाज महिला मंडल की नवीन कार्यकारणी का हुवा गठन प्रेस क्लब ने गांधी तिराहे पर किया ध्वजारोहण