जीवन लाल राठोड, सारंगी सारंगी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर से गणेश जी को ढोल और ताशो के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ नगर भ्रमण करवाया गया, जिसने भक्तो का उत्साह देखते ही बनता था, सभी भक्तजन ढोल की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। 9 दिन के इस त्योहार में अनंत चतुर्दशी तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरे नगर भ्रमण करवाने के बाद शुभ मुहूर्त में विधी विधान से गणेश जी की स्थापना की गई। साथ ही सारंगी के अलग अलग स्थानों पर भी गणेश जी की स्थापना की गई जिसमें राम मंदिर,भेरवनाथ बस स्टैंड, नयापुरा, पाटीदार मोहल्ले, इमली चौंक, ओर कई परिवारों ने गणेश जी स्थापना की। Post navigation गैस टंकी ब्लास्ट होने से मकान के परखच्चे उड़े सारंगी के पास ग्राम पंचायत गुणावद में एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला