झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- साईं मंदिर के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे दो दिवसीय साईं महोत्सव के दौरान प्रथम दिन साई पालकी निकाली गई। साईंभक्त मंडल द्वारा स्थानिय साईं मंदिर से साईं पालकी निकाली गई जो एमजी रोड पर दीप मालिका चौराहा, पीपली चौराहा, मठवाला कुआ चौराहा, गवली मोहल्ला, सरदार पटेल मार्ग एवं गांधी चौक होती हुई पुन: साईं मंदिर पंहुची। साईं पालकी का जगह जगह साईं भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। अवसर पर साईं भक्त मंडल के सदस्य गण सहीत बड़ी में नगरवासियों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। रात्रि में संगीतमय सुंदरकाड का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन में बुधवार को प्रात: महाअभिषेक, सायं 6 बजे महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सांई भक्त मंडल नें सांई भक्तों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने हेतु निवेदन किया। Post navigation संगीता सोनी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री बनने पर स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को भी पार्टी में शामिल करने का किया था दावा