झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नगरीय क्षेत्र हेतु आए यात्री प्रतीक्षालय का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया के द्वारा नगर को 2 यात्री प्रतीक्षालय प्रदान किए गए। उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक रतनसिंह भाबोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की सुविधा हेतु तैयार है। उक्त प्रतीक्षालय सांसद कांतिलाल भूरिया के प्रयास द्वारा संभव हो पाया है। यात्री को कोई परेशानी न हो इस उद्देश्य से ही यह यात्री प्रतीक्षालय सांसद भूरिया द्वारा प्रदान किया गया है। पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर आज हमें सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा यात्री प्रतीक्षालय आमजन की सुविधा के लिए दिया गया है। लोगों को बारिश-धूप व गंतव्य हेतु एक निश्चित स्थान मिले इसलिए ही यह यात्री प्रतीक्षालय सांसद भूरिया द्वारा क्षेत्र व नगर की जनता के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद अरोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, चैनसिंह डामोर, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खां, सुधीर भाबोर, महेंद्र नागर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सांसद भूरिया का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *