ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला दिनाँक 14/08/2026 को राठौड़ समाज भवन छकतला में राठौड़ समाज अध्यक्ष लखन राठौड़ की अध्यक्षता में सकल पंच राठौड़ समाज छकतला द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष व कार्यकारिणी का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण समाज संरक्षक भूपेंद्र राठौड़ को समिति ने त्यागपत्र पेश किया और नई समिति गठन के लिए मांग की गई सर्वसम्मति से निर्विरोध पुनः लखन बद्रीलाल राठौड़ को समाज अध्यक्ष के पद पर 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश राठौड़ भोपालिया सचिव पद के लिए धर्मेंद्र गणपतलाल राठौड़ कोषाध्यक्ष पद हेतु गौरव (गोलू)राठौड़ मीडिया प्रभारी जितेंद्र (बबलू) राठौड़ संरक्षक पद हेतु तेजू राठौड़ शंकरलाल राठौड़ धर्मेंद्र (दत्तू)राठौड़ को नियुक्त किया गया बैठक में सम्मिलित हुए प्रकाश चंद्र राठौड़ अजय राठौड़ मनीष राठौड़ पंकेश राठौड़ निरंजन राठौड़ गोलू राठौड़ भावेश राठौड़ महेश राठौड़ पुष्पक राठौड़ रितिक राठौड़ ने मिलकर अध्यक्ष व समिति को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी एवं नवीन कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया | Post navigation पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया देशभक्ति और शिवभक्ति का संगम: छकतला में कांवड़ियों ने किया नर्मदा जल से शिवालयों का अभिषेक