ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में दिनांक *21 सितंबर 2026* को पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं संस्था के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पालकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की शिक्षा एवं नियमित उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पालकों द्वारा छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में शिक्षकों से चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य *छीतूसिंह बामनिया* ने इस वर्ष परीक्षा प्रणाली में किए गए बदलावों एवं परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से पालकों को अवगत कराया। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को *नियमित रूप से विद्यालय भेजें* तथा उनकी पढ़ाई में सक्रिय रूप से सहयोग करें। बैठक के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा पालकों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। Post navigation यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग छकतला सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित