झाबुआ। ऑफिसर कॉलोनी में संयुक्त कलेक्टर के घर में चोरी की नीयत से पहुंचे तीन बदमाशों का चोरी का प्रयास विफल हो गया। मामले में आरोपी राजू पिता दीपलाल कटारा, गणेश पिता चतरू कटारा व कैलाश पिता कालूराम ने संयुक्त कलेक्टर के बंगले में चोरी की प्लानिंग की और वे इसे अंजाम देेने के लिए पीछे की दीवार को फांदकर अपने पहुंचे ही थे कि वह पर मनोज ढाबी ने उन्हें देख लिया और तीनों बदमाशों को पकडऩे के लिए मनोज अन्य लोगों को बुलाया और घेराबंदी कर धरदबोचा। इसके बाद कोतवाली से पुलिस को बुलाया और तीनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। Post navigation घर से निकली तीन नाबालिग बालिकाओं का किया अपहरण घुघरी घाटी पर टक्कर के बाद कार को 5 फीट तक खींचते ले गई बस